अमरोहा: पुलिस लाइन में अमरोहा पुलिस ने नव वर्ष पर लोगों को दी सौगात, एसपी ने ₹35 लाख के 160 गुम हुए स्मार्टफोन किए वापस
Amroha, Amroha | Dec 30, 2024 नव वर्ष पर अमरोहा पुलिस ने लोगों को दिया तोहफा।आज सोमवार की दोपहर करीब 2:00 बजे पुलिस लाइन में अमरोहा एसपी कुंवार अनुपम सिंह ने 1 साल में लोगों के गुम हुए करीब 35 लाख रुपए की कीमत के 160 स्माटफोनों को वापस किया। अपने-अपने मोबाइल प्रकार लोगों के चेहरे पर खुशी छा गई।