अन्ता: अंता विधानसभा उप चुनाव में 12वें राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी प्रमोद जैन भाया अभी भी आगे
Antah, Baran | Nov 14, 2025 अंता विधानसभा उप चुनाव की मतगणना में कांग्रेस प्रत्याशी प्रमोद जैन भाया 12वें राउंड में आगे चल रहे हैं। शुक्रवार सुबह 11.46 बजे मिली जानकारी के अनुसार प्रमोद जैन भाया को 12 राउंड में 44054 मत मिले जबकि भाजपा प्रत्याशी मोरपाल सुमन को 32951 तथा निर्दलीय नरेश मीणा को 34868 मत मिले।