शिकोहाबाद: शिकोहाबाद में घी के प्रतिष्ठान पर लखनऊ की टीम ने मारा छापा, हड़कंप, 5 नमूने लिए
शिकोहाबाद में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन लखनऊ की विशेष टीम ने शनिवार की शाम करीब 4 बजे नगर पालिका के पास स्थित पातीराम धनसुखराम जैन घी प्रतिष्ठान पर औचक छापेमारी की। सहायक आयुक्त (खाद्य) रणधीर सिंह के नेतृत्व में आई टीम ने विभिन्न बैच के घी के 5 नमूने संग्रहित कर जाँच के लिए भेजे।निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठान में गंदगी मिलने पर सुधार नोटिस जारी किया।