हौज खास: पूर्व सीएम शीला दीक्षित की पुण्यतिथि पर कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने कहा- बेटा होने के नाते उनकी याद आना स्वाभाविक है
दिल्ली की पूर्व सीएम शीला दीक्षित की पुण्यतिथि पर कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने कहा आज मेरी मां की पुण्यतिथि है, इसलिए बेटा होने के नाते मुझे उनकी याद आना स्वाभाविक है। लेकिन उससे भी ज्यादा आज दिल्ली उन्हें याद कर रही है। उन्होंने दिल्ली को एक बेहतरीन शहर बनाया, जिसने विकास की नई ऊंचाइयों को छुआ। दुर्भाग्य से उनके निधन के बाद l दिल्ली की दुर्दशा हुई है।