चूरू: चूरू को जल्दी मिलेगी 4 लेन रिंग रोड की सौगात, 89.72 करोड़ सीवरेज व 18.70 करोड़ कचरा प्रबंधन पर खर्च: विधायक हरलाल सहारण
Churu, Churu | Aug 2, 2025 चूरू शहर में जल्द ही फोर लेन रिंग रोड का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। विधायक हरलाल सहारण ने शनिवार को सैनिक बस्ती स्थित पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ के आवास पर आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि चूरू के चारों ओर यातायात का दबाव कम करने और शहर को नई दिशा देने के उद्देश्य से फोर लेन रिंग रोड का निर्माण प्रस्तावित है।