जलालगढ़: जलालगढ़ थाना क्षेत्र के झौवारी में एक मेडिकल स्टोर से 10,960 पीस नशीली दवा की बरामदगी
पूर्णिया के जलालगढ़ थाना क्षेत्र के झौवारी हाट में उत्पाद विभाग ने एक अवैध मेडिकल स्टोर पर कार्रवाई की है। छापेमारी के दौरान दुकान से भारी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद की गईं और दुकान मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई।