झांसी: भगवान परशुराम की जयंती पर भगवान परशुराम सेवा संस्थान द्वारा महानगर में निकाली गई शोभायात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत
Jhansi, Jhansi | Apr 27, 2025 झांसी में भगवान परशुराम सेवा संस्थान एवं विभिन्न ब्राह्मण समाज संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को लक्ष्मी व्यायाम शाला से विशाल शोभायात्रा निकाली गयी। शोभायात्रा का नगर भ्रमण के दौरान भव्य स्वागत किया गया। नगर वासियों ने जहां घर की छतों पर चढकर पुष्पवर्षा की वहीं विभिन्न समाज सेवी संगठनों, व्यापारियों एवं राजनैतिक दल के लोगों ने जोरदार स्वागत किया।