बांदा: एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने महिला को खरीदने और जबरन विवाह करने वाले हरियाणा के मुख्य अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Banda, Banda | Nov 26, 2025 पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन मे बांदा के थाना एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने महिला को खरीद व जबरन विवाह करने वाले हरियाणा के मुख्य अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पैसों की लालच मे महिला को उसके परिजनों द्वारा 01 लाख 38 हजार रुपए मे बेचकर अभियुक्त से दूसरा विवाह कराया था।