आरा: सरना गांव में खेत पटवन के दौरान करंट लगने से एक भाई की हुई मौत, दूसरा गंभीर रूप से हुआ घायल
Arrah, Bhojpur | Jul 1, 2024 आरा जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सरना गांव में खेत में पटवन करने के दौरान करंट लगने से एक भाई की मौत हो गई। जबकि दूसरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल आरा में भर्ती कराया गया है। जहां घायल का इलाज चल रहा है। मृतक की पहचान सरना गांव के रहने वाले राजेंद्र सिंह और घायल योगेंद्र सिंह बताया जा रहा है।