आरा: नसरतपुर गांव में अपराधियों ने दलान में सो रहे एक युवक की गोली मारकर की हत्या
Arrah, Bhojpur | Jul 1, 2024 भोजपुर-आरा के संदेश थाना क्षेत्र अंतर्गत नसरतपुर गांव में घर के दलान में सो रहे एक युवक की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर डाली। युवक की हत्या की घटना को अंजाम देकर मौके से सभी अपराधी फरार हो गए। मृतक युवक नसरतपुर गांव के रहने वाले विक्रम सिंह बताया जा रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।