आरा: कारीसाथ रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से गिरकर युवक जख्मी
Arrah, Bhojpur | Jul 1, 2024 दानापुर-पीडीडीयू रेलखंड पर कारीसाथ रेलवे स्टेशन पर सोमवार की सुबह ट्रेन से गिरकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया इसके बाद उसे डायल 112 नंबर पुलिस वाहन द्वारा इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार करने के बाद उसकी हालत को चिंताजनक देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया है। सूचना पाकर परिजन आरा सदर अस्पताल पहुंचे और उसे इलाज के लिए पटना ले गए