श्योपुर: ढोढर में जिला स्तरीय लोक कल्याण शिविर: बुजुर्ग दंपति को पेंशन, सम्बल योजना के दो हितग्राही लाभान्वित
श्योपुर - जिले के ढोढर कस्बे में बुधवार को दोपहर 12:00 बजे कलेक्टर अर्पित वर्मा की विशेष पहल पर ग्रामीण क्षेत्रों में जिला स्तरीय लोक कल्याण शिविर का आयोजन किया गया जिसमें मौके पर कलेक्टर को 190 आवेदकों ने अपनी समस्याओं से अवगत कराया जिनका मौके पर संबंधित अधिकारियों से निराकरण कराया गया