लहरपुर: लहरपुर में देवी मंदिर पर जय माता दी युवा जागरण समिति के तत्वावधान में आयोजित हुआ विशाल भव्य देवी जागरण
भव्य विशाल देवी जागरण में शाहजहांपुर से आए रामू छलिया एंड पार्टी के कलाकारों के द्वारा प्रस्तुत भजनों पर सारी रात उपस्थित श्रद्धालु भक्ति रस में डूबते उतराते रहे। देवी जागरण का शुभारंभ विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश की पूजा अर्चना कर किया गया। इस मौके पर कलाकारों के द्वारा भगवान की विभिन्न लीलाओं का संजीव मंचन किया गया उपस्थित श्रद्धालु भाव विभोर हो उठे।