गाजीपुर में भारतीय टी-20 क्रिकेट टीम के कप्तान सूर्य कुमार यादव के पैतृक गांव हथौड़ा के विकास को लेकर बड़ी घोषणा हुई है। बीजेपी एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने गांव पहुंचकर क्रिकेटर के परिजनों और ग्रामीणों से मुलाकात की और कई विकास कार्य कराने का ऐलान किया। योजना के तहत मुख्य मार्ग से सूर्यकुमार यादव के पैतृक घर तक पक्की सड़क बनाई जाएगी।