दुधि: दुद्धी में तेज रफ्तार ट्रक से बचने के चक्कर में बाइक सवार युवक ट्रैक्टर से टकराया, गंभीर घायल, जिला अस्पताल रेफर
दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के नगवा गांव निवासी 26 वर्षीय अजय पुत्र रामबृक्ष दुद्धी बाजार की ओर आते समय गंभीर रूप से घायल हो गया। रजखड़ तिराहे के समीप कोतवाली साइड में लगभग 100 मीटर दूर सड़क किनारे खड़ी जुताई मशीन के पास आमने-सामने आ रही तेज रफ्तार ट्रक से बचने के प्रयास में वह सड़क किनारे रखे ट्रैक्टर कृषि यंत्र से टकरा गया।