हनुमना: करह उर्फ खैरागढ़ के बुजुर्ग ने ऑनलाइन सेंटर संचालक पर ₹28 हजार निकालने का आरोप लगाया, एसपी से शिकायत
Hanumana, Rewa | Feb 10, 2026 शाहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम करह उर्फ खैरागढ़ निवासी 70 वर्षीय रामाधार सौंधिया के साथ धोखाधड़ी का मामला सामने आया है।पीड़ित के अनुसार अरविंद ऑनलाइन सेंटर के संचालक अरविंद कुशवाहा ने फिंगरप्रिंट मशीन के जरिए उसके इंडियन बैंक खाते से अलग-अलग तिथियों में कुल 28 हजार 200 रुपये निकाल लिए। हर बार सर्वर डाउन होने का बहाना बनाकर बुजुर्ग को गुमराह किया गया।