रामपुर: थूनापुर के पास एक रोडवेज बस ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, 8 घायल, एक युवक की हुई मौत
Rampur, Rampur | Apr 13, 2025 थूनापुर के पास तेज रफ्तार रोडवेज बस ने ई रिक्शा को टक्कर मार दी ई रिक्शा सवार चार महिला समेत 8 घायल हुए हैं एक युवक की मौत हो गई है मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया, मृतक की डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। मृतक के परिजन भी जिला अस्पताल की मोर्चरी पहुंच गए हैं घटना रविवार की शाम 6:30 बजे की है