1 जनवरी से 31 जनवरी तक सड़क सुरक्षा माह मनाया जा रहा है इस दौरान अलग-अलग समाजसेवी और जिला प्रशासन द्वारा लगातार बाइक चालकों को रोको टोको अभियान के साथ फूलमाला पहनाकर हेलमेट पहन कर चलने के लिए आग्रह किया जा रहा है शुक्रवार दोपहर 3:30 PM बजे चांदनी चौक पर ट्रैफिक पुलिस और परिवहन अधिकारी की मौजूदगी में 50लोगों को मुफ्त हेलमेट बांटे गए।