सिवनी: किकबॉक्सिंग नेशनल में सिवनी की बेटियों का दमदार प्रदर्शन, अनुप्रिया कौरव ने जीता रजत पदक
Seoni, Seoni | Apr 1, 2026 चेन्नई में आयोजित खेलो इंडिया अस्मिता वूमेंस नेशनल किकबॉक्सिंग लीग में सिवनी की बेटियों ने शानदार प्रदर्शन कर जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है। बुधवार को बताया गया कि प्रतियोगिता में सिवनी की अनुप्रिया कौरव ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में वह मात्र एक अंक से गोल्ड मेडल से चूक गईं।