जनपद में अपराधियों के खिलाफ पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। इसी क्रम में खैरगढ़ पुलिस ने मुकदमा संख्या 91/25 में वांछित चल रहे दो अभियुक्तों, पिंटू उर्फ प्रेम सिंह और सतीश को कलूपुरा चौराहा से गिरफ्तार कर लिया। इन दोनों पर मृतक गौरव कुमार को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप है, जिसके कारण गौरव ने विषाक्त पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली थी।