सैफई: पत्तापुरा में राशन के लिए 6 दिन से चक्कर काट रहे ग्रामीण, राशन डीलर पर 6 दिन से राशन वितरित न करने का आरोप
Saifai, Etawah | Aug 15, 2024 बसरेहर विकास खंड के ग्राम पंचायत वजीरपुर व अगूपुरा के ग्रामीण सरकारी राशन के लिए 6 दिन से पत्तापुरा राशनडीलर के चक्कर काट रहे हैं पर अभी तक उन्हें राशन भी नसीब नही हो सका। ग्रामीणों का आरोप है कि वे 6 दिनों से 2 किलोमीटर चलकर डीलर की दुकान पहुंचते हैं हमेशा दुकान पर ताला ही लटकते मिल,अभी तक उन्हें राशन नही मिल सका हैं।