पूरनपुर: मोहर्रम पर्व परंपरागत रूप से मनाया गया, लोगों ने ताजियों की जियारत की और सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस रही मौजूद
पूरनपुर मे मोहर्रम पर्व परंपरागत रूप से मनाया और ताजिया निकाले गए, नगर के अलावा पड़ोसी गांव के ताजिया एवं मेंहदी लेकर लोग कर्बला शरीफ पर पहुंचे। मोहर्रम का त्यौहार शांति सौहार्द के साथ मनाया गया। नगर में जगह-जगह लंगर किया गया, इमाम हुसैन की याद में मौलाना अलीजान की दुकान नूरी वॉच हाउस पर जिक्र शहीदे आजम ब उनवान फातिमी के फूलों की महक दश्ते करबला में का आयोजन