हिसार: संसिटी के पास युवती से शादी करने पर प्रेमी ने साथियों के साथ युवक को पीटा, अर्बन एस्टेट थाने में मामला दर्ज
Hisar, Hissar | Jan 6, 2026 हिसार शहर के सनसिटी के पास बदमाशों ने रविवार रात दस बजे खुलेआम बदमाशी दिखाई। होटल चलाने वाले खेड़ी दौलतपुर निवासी सचिन को बेरहमी से पीटा। उसके ऊपर दो से तीन बार गाड़ी चढ़ाई। सड़क किनारे खड़ी कार के शीशे तोड़ डाले। बेखौफ बदमाश वारदात को अंजाम देने के बाद हाथों में लोहे की राड और डंडे दिखाते हुए मौके से फरार हो गए।