पिपरिया प्रखंड में फाइलेरिया उन्मूलन के लिए 10 फरवरी से शुरु होने वाले सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम की तैयारी को लेकर शनिवार अपराह्न 1 बजे पर पिपरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रखंड टास्क फोर्स की बैठक हुई.बैठक में BDO रितु रंजन कुमार ने सभी संबंधित विभाग को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम को सफल बनाने का निर्देश दिए.