घोसी: मेहंदीपुर गांव में बिजली के करंट से एक महिला जख्मी, पीएचसी घोसी में कराया इलाज
मेहंदीपुर गांव में बिजली के करंट से एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। जख्मी महिला घरेलू काम करने के दौरान उसका संपर्क विद्युत प्रवाहित अर्द्ध नग्न तार से हो गया। जिससे वह महिला जख्मी हो गई। जख्मी अवस्था में परिजनों के द्वारा तत्काल पीएचसी घोसी ला कर इलाज कराया गया।