देेेवरिया: हिंदी दिवस के अवसर पर नागरी प्रचारिणी सभा ने दिया नागरी रत्न ,नागरी श्री ,नागरी भूषण सम्मान
Deoria, Deoria | Sep 14, 2024 हिंदी दिवस के अवसर पर नागरी प्रचारिणी सभा के सभागार में नागरी प्रचारिणी सभा द्वारा नागरी रत्न, नागरी श्री,नागरी भूषण का सम्मान विद्वान जनों को दिया गया। वही नागरिक प्रचारिणी सभा के आजीवन सदस्यता लेने वाले लोगों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। 12 सितंबर को आयोजित वाद-विवाद प्रतियोगिता में शानदार प्रतिभा दिखाने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।