आरा: चौरी गांव में तेज आंधी और बारिश के दौरान निर्माणाधीन दीवार गिरने से दादी और पोते की घटनास्थल पर हुई मौत
Arrah, Bhojpur | Apr 10, 2025 जिले के चौरी थाना क्षेत्र के चौरी गांव में तेज आंधी व बारिश के दौरान निर्माणधीन दीवार गिरने के कारण दादी व पोते की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मची रही। जानकारी के अनुसार मृतकों में चौरी थाना क्षेत्र के चौरी गांव वार्ड नंबर 12 निवासी बालदेव राम की 50 वर्षीया पत्नी कौशल्या देवी एवं विनय राम का 9 वर्षीय पुत्र अंकित कुमार शामिल