साहेबपुर कमाल: पंचबीर वार्ड-11 में नाले का गंदा पानी सड़क पर जमे रहने से स्थानीय लोगों को आवाजाही में हो रही है परेशानी
पंचवीर वार्ड संख्या 11 में नल का गंदा पानी सड़क पर जमे रहने से स्थानीय लोगों को आवाजाही में काफी कठिनाइयों का सामना भी करना पड़ रहा है। वहीं स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क पर गंदे नाले का पानी बीते दो वर्षों से जमा हुआ है। वही एक ओर जनप्रतिनिधियो के द्वारा सड़क पर गंदे नाले के पानी को लेकर अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।