हनुमानगढ़: जंक्शन पुलिस ने धारदार हथियार के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार, आरोपी पर आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज
हनुमानगढ़ जंक्शन पुलिस ने गश्त के दौरान एक युवक को धार-धार हथियार सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ जंक्शन थाना मे आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपी से पुलिस गहन पूछताछ में जुटी है।