आगरा: सरकारी काम में बाधा और पुलिस से मारपीट मामले में थाना मलपुरा पुलिस ने रौहता चौराहे के पास से 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार
थाना मलपुरा क्षेत्र में पुलिस के साथ मारपीट, सरकारी कार्य में बाधा और कानून व्यवस्था बिगाड़ने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई में पुलिस टीम ने रौहता चौराहे से पहले दोनों को दबोच लिया। पूछताछ के बाद उन्हें न्यायालय भेज दिया गया, जिससे इलाके में सख्त संदेश गया।