आगरा: एमजी रोड स्थित पोस्टमॉर्टम गृह में अवैध वसूली के मामले में CMO ने नियुक्त की जांच कमेटी, CMO अरुण प्रकाश ने दी जानकारी
Agra, Agra | Feb 14, 2024 आगरा में 3 शवों के पोस्टमॉर्टम के लिए चिकित्सकों द्वारा की गई 2000 रूपये की अवैध वसूली के मामले में CMO अरुण प्रकाश श्रीवास्तव ने एक जांच कमेटी गठित कर दी है। इस मामले को लेकर अधिवक्ता रमा शंकर शर्मा ने CMO को नोटिस भी भेजा था। जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषी कर्मचारियों के ख़िलाफ़ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।