रायपुर क्षेत्र के दुबलिया इलाके में इस बार संतरे की पैदावार में कमी आई है,लेकिन भाव में तेजी होने से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। किसान लालचंद सोमवार दोपहर करीब 12:30 बजे संतरो की तुड़ाई करते समय बताया है कि इस बार क्षेत्र में गर्मी के सीजन के संतरों की पैदावार में तो कमी है।लेकिन संतरों का थोक भाव 30 से 50 रुपये प्रति किलो मिल रहे हैं।