चैतन्या इंडिया माइक्रो फाइनेंस कंपनी पर कर्मचारी को बंधक बनाकर जबरन काम कराने, तय मानदेय व पेट्रोल खर्च नहीं देने तथा विरोध करने पर मारपीट करने का गंभीर आरोप मंगलवार को 4 बजे लगा है। इस संबंध में पीड़ित युवक ने डोमचांच थाना प्रभारी को लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है।