गन्नौर: खेड़ी गुज्जर गांव में गाड़ी सवार लोगों पर बाइक सवार युवकों ने किया हमला, तीन लोग हुए घायल
Ganaur, Sonipat | Mar 18, 2024 बाइक सवार लड़कों ने खेड़ी गुज्जर गांव में गाड़ी सवार लोगों पर सरिये से हमला कर तीन लोगों को घायल कर दिया। आरोपियों ने सरिये से गाड़ी को भी तोड़ दिया। पुलिस को दी शिकायत में गांव सरदाना निवासी राजबीर ने बताया कि वह गाड़ी में अपने दोस्त बंटी व धर्मबीर के साथ सामान लेने के लिए गन्नौर गया था।