बेल्थरा रोड: पूर्व सांसद हरिनारायण राजभर ने कहा, पूर्वांचल का विकास नोएडा, दिल्ली और मुंबई जैसा होना चाहिए
बलिया: भाजपा के वरिष्ठ नेता और घोसी के पूर्व सांसद हरिनारायण राजभर ने पूर्वांचल के पिछड़ेपन पर चिंता जताते हुए कहा कि इस क्षेत्र का विकास नोएडा, दिल्ली और मुंबई की तर्ज पर होना चाहिए। उन्होंने कहा कि पूर्वांचल उत्तर प्रदेश का अंतिम छोर है और बिहार से सटा हुआ इलाका है, फिर भी यहां के विकास पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जा रहा है।