परसिया: तारण तरण मंडलाचार्य जयंती पर जैन समाज ने निकाली शोभायात्रा, जगह-जगह हुआ मां जिनवाणी का पूजन
जैन संत तारण तरण मंडलाचार्य जी महाराज की 577 वीं जन्म जयंती महोत्सव पर गुरुवार को दस बजे से परासिया में शोभायात्रा निकाली गई। मां जिनवाणी की पालकी यात्रा के साथ शोभायात्रा तारण तरण जैन चैत्यालय परासिया से प्रारंभ हुई। नगर के विभिन्न मार्गों से होकर शोभायात्रा बारह बजे मंदिर में ही समाप्त हुई। इस दौरान जगह जगह मां जिनवाणी की पालकी का पूजन किया गया।