झांसी संसदीय क्षेत्र से सांसद अनुराग शर्मा एवं उत्तर प्रदेश सरकार में श्रम सेवा योजना राज्य मंत्री मनोहर लाल पंथ अपने काफिले के साथ पाली पहुंचे। जहां मुख्य बाजार में राज्य मंत्री मनोहर लाल पंथ एवं सांसद अनुराग शर्मा ने नगर पंचायत द्वारा 7 योजनाओं के तहत लगभग 13 करोड रुपए की कीमत से कराए गए 76 कार्यों का लोकार्पण किया।