दुर्ग: 3 माह से वेतन न मिलने को लेकर SLRM सेंटर की महिलाओं ने किया प्रदर्शन, सुपरवाइजर पर चप्पल से मारने की धमकी देने का आरोप
भिलाई नगर निगम के अंतर्गत कुल 8 एसएलआरएम सेंटर संचालित हैं। इनमें राधिका नगर, कोसानाला, नेहरू नगर और कृष्णा नगर के सेंटर में काम करने वाली महिलाएं शामिल थी। वहीं उन्होंने सुपरवाइजर पर चप्पल से मारने की धमकी देने का आरोप भी लगाया है।