लाडपुरा: विज्ञान नगर थाना इलाके में विदिशा निवासी कोचिंग छात्र हॉस्टल की सीढ़ियों से गिरकर गंभीर घायल, निजी अस्पताल में भर्ती
Ladpura, Kota | Jun 8, 2025 शहर के विज्ञान नगर इलाके के ड्रीम रेजीडेंसी हॉस्टल में रहने वाला छात्र रविवार सुबह साढ़े 9 बजे सीढ़ियों से गिरकर गम्भीर घायल हो गया जिसको निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। विज्ञान नगर थाने के हेड कांस्टेबल रूप सिंह ने बताया कि कोचिंग छात्र अभिजीत रघुवंशी पुत्र अजय रघुवंशी निवासी विदिशा मध्यप्रदेश सुबह साढ़े 9 बजे सीढ़ियों से गिरने पर उसे गम्भीर हालत में मैत