गृह मंत्री आशीष सूद, दिल्ली ओलंपिक संघ से जुड़े युवा खिलाड़ियों के साथ थे। इन खिलाड़ियों ने मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता से मुलाकात कर मुख्यमंत्री खेल प्रोत्साहन नीति के तहत मिले सहयोग और संसाधनों के लिए आभार जताया। खिलाड़ियों ने बताया कि इस नीति से उन्हें बेहतर प्रशिक्षण और सुविधाएं मिल रही हैं।