मंदसौर: डिगांव माली के शासकीय विद्यालय में लदुसा फाउंडेशन ने चलाया जागरूकता अभियान व किया पौधारोपण
मंदसौर लदुसा फाऊंडेशन की पर्यावरण संरक्षण की मुहिम में शासकीय प्राथमिक विद्यालय, डीगांव माली में बच्चों को पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूक किया गया है। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की पूजा अर्चना के बाद दीप प्रज्वलित कर की गई। अध्यक्ष हरिओम वीर द्वारा कार्यक्रम को संबोधित किया गया।