फतेहाबाद: फतेहाबाद शमशाबाद रोड पर ग्राम घाघपुरा के नजदीक सरसों के तेल से भरा टैंकर पलटा, लोग तेल भर ले गए
Fatehabad, Agra | Mar 28, 2026 फतेहाबाद शमशाबाद मार्ग पर ग्राम घाघपुरा के नजदीक एक सरसों के तेल से भरा हुआ टैंकर पलट गया । टैंकर को जेसीबी से सीधा करते समय तेल रिस गया। जिससे आसपास के ग्रामीण भर ले गए। वही जानकारी पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। टैंकर बीकानेर से कोलकाता जा रहा था।