हाथरस: नगर पालिका के 15वें वित्त आयोग में प्रस्तावित कार्यों की स्वीकृति पर रोक लगाने के संबंध में सभासद ने डीएम को दिया पत्र
जनपद हाथरस की नगर पालिका परिषद हाथरस द्वारा 15 वें वित्त आयोग में प्रस्तावित किए गए कार्यों की स्वीकृति पर रोक लगाने के संबंध में नगर पालिका परिषद हाथरस के वार्ड नंबर 34 के सभासद सुनील अग्निहोत्री ने जिलाधिकारी राहुल पांडेय को कार्यालय पहुंचकर एक ज्ञापन दिया है, सभासद ने कहा कि 15 वें वित्त आयोग में 9 करोड़ 93 लाख 35 हजार 320 के कार्य प्रस्तावित किए गए हैं।