बांदा: शहर के बिजली खेड़ा मोहल्ले में ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर सब्जी की दुकान में घुसा, दुकान में बैठे सब्जी विक्रेता हुए घायल
Banda, Banda | Jan 19, 2026 बांदा शहर कोतवाली क्षेत्र के बिजली खेड़ा मोहल्ले में ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर एक सब्जी की दुकान में घुस गया है। जिसकी वजह से दुकान में बैठा सब्जी विक्रेता घायल हो गया है। वहीं परिजनों नें घायल युवक को बांदा जिला अस्पताल मे भर्ती कराया है। घायल युवक बांदा शहर कोतवाली क्षेत्र के सुतर खाना मोहल्ले का निवासी है।