पीलीभीत: डगा झाल हरदोई ब्रांच नहर में डूबे युवक का नहीं मिला सुराग, दूसरे दिन भी तलाश जारी
पीलीभीत बरखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव नकटा मुरादाबाद के रहने वाले ओमप्रकाश ने रविवार को माधोटांडा थाना क्षेत्र के गांव डगा झाल हरदोई ब्रांच नहर में छलांग लगा दी थी। जानकारी लगने पर लोगों में हड़कंप मच गया था और सूचना पर युवक के परिजन भी पहुंच गए थे। पुलिस और एसएसबी की टीम देरशाम तक युवक की तलशा में जुटे रहे पर कौई सुराग नहीं लग सका था। दूसरे दिन भी तलाश जारी है