बरेली: सुभाष नगर थाना क्षेत्र गणेश नगर में महिला ने देवर पर लगाया पीट पीट कर घायल करने का आरोप
सुभाष नगर थाना क्षेत्र के गणेश नगर में महिला ने देवर पर पीट पीट कर घायल करने का आरोप लगाया है। मारपीट महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसकी शिकायत उसने तत्काल थाना पुलिस से की है। थाना पुलिस का कहना है कि मामले में छानबीन शुरू कर दी गई है। मारपीट करने वालों की तलाश की जा रही है। जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।