बरेली: सीबीगंज थाना क्षेत्र के पचा गोटिया में दबंगों ने घर में घुसकर की मारपीट,तीन लोग गंभीर रूप से हुए घायल
सीबीगंज थाना क्षेत्र के पचा गोटिया में दबंगों ने घर में घुसकर मारपीट की घटना को अंजाम दिया है। मारपीट में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसकी शिकायत थाना पुलिस से की गई है। थाना पुलिस का कहना है कि मामले में छानबीन शुरू कर दी गई है। मारपीट करने वालों की तलाश की जा रही है। जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।