बरेली: कोतवाली थाना क्षेत्र के जिला अस्पताल में मेडिकल कराने आए दो पक्षों में जमकर हुई गाली गलौज व मारपीट
कोतवाली थाना क्षेत्र के जिला अस्पताल में मेडिकल कराने आए दो पक्षों में जमकर मारपीट व गाली गलौज देखने को मिली है।बारादरी थाना क्षेत्र में सिकलापुर दो पक्षों में मारपीट हो गई थी। मारपीट में घायल हुए लोगों का पुलिस ने मेडिकल कराने के लिए जिला अस्पताल भेजा था। जहां पर दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को किसी तरह शांत कराया।