अमोखर निवासी दिवंगत शिक्षक विकास रंजन के श्रद्धांजलि सभा का आयोजन रविवार संध्या उनके पैतृक आवास पर किया गया। सभा में दर्जनों शिक्षक के साथ गुरुआ विधायक उपेंद्र प्रसाद ने दिवंगत शिक्षक के तैलचित्र पर पुष्प माला अर्पित करने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर शिक्षक नेता मनीष कुमार, राजेश राम, पंकज कुमार, शशि भूषण शर्मा, जैनेंद्र कुमार आदि उपस्थित रहे।