अशोकनगर जिले के बड़ा गांव के पास सड़क में गड्ढे होने के कारण बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई जिससे चालक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार बड़ा गांव निवासी अमित पुत्र लखन सिंह रघुवंशी उम्र 27 वर्ष बुधवार की सुबह 5:30 बजे अपने गांव से अशोकनगर आ रहा था। इसी दौरान गांव से कुछ दूरी पर उसकी बाइक सड़क में गड्ढे होने के बाइक फिसल गई।